मथुरा, मार्च 3 -- ओमेक्स इंटरनिटी-2 वृंदावन में ओमेक्स ग्रुप द्वारा आयोजित 'ब्रज की होली ओमेक्स वाली' कार्यक्रम ने वृंदावन को रंग, भक्ति और उत्सव से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में ब्रज की पारंपरिक होली को आधुनिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ओमेक्स ग्रुप के चेयरमैन रोहतास गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद शिव एक्ट, हनुमान एक्ट और लव-कुश एक्ट जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिन्हें ग्रुप क्रेज़ी हुपर्स ने प्रस्तुत किया। ओमेक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, भावना और अपनत्व की अनुभूति है। कार्यक्रम में एमजे 5, बॉलीवुड डांस ट्रूप और बॉलीजेम्मर्स की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कलाकार सुग...