नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल E 20 पेट्रोल को लेकर आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। केजरीवाल ने अब इस बार एक चुटकुले के जरिये तंज कसते हुए प्रधानमंत्री और सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर कर कहा, ''हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूं। एक बार तीन देशों की पुलिस का कॉम्पीटीशन हुआ। ट्रंप ने अपनी पुलिस भेजी, पुतिन ने अपनी पुलिस भेजी, मोदी जी ने अपनी पुलिस भेजी। इसके बाद जंगल में एक शेर को छोड़ दिया गया और पहले ट्रंप की पुलिस को कहा गया कि इसे ढूंढ कर लाओ, ट्रंप की पुलिस 24 घंटे में ढूंढकर ले आई। फिर पुतिन की पुलिस को भेजा गया, पुतिन की प...