बांका, अगस्त 8 -- बांका, एक संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर शनिवार को भी 'बोल बम' और 'बाबा एक सहारा है' के जयकारे लगातार गूंजते रहे। मौसम खुशनुमा रहने और सुबह से धूप में नमी के कारण कांवरियों को यात्रा के दौरान काफी राहत मिली। उत्साह से लबरेज कांवरियों का जत्था हर कष्ट को सहते हुए लगातार बाबा धाम की ओर बढ़ता रहा। कांवरिया पथ पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। कांवरिये भगवान शिव का नाम लेते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। मौसम में नमी रहने से तेज गर्मी का असर कम रहा, जिससे पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह नजर आया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मौसम सुहाना होते ही गुप्ताधाम में उमड़ी कांवरियों की भीड़ सेवा शिविरों में भी कांवरियों की भीड़ रही। श्रद्धालु विश्राम करने के बाद दोबारा बाबा धाम की ओर रवाना होत...