मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बोले आज कबीर काव्य संग्रह में कवि ने संत कबीर की वैचारिक परंपरा को समकालीन सामाजिक यथार्थ से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया है। पुस्तक की कविताएं जीवन मूल्यों, नैतिकता, मानवीय संवेदना तथा वर्तमान समय की सामाजिक विसंगतियों पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत करती हैं। ये बातें शनिवार को कथाकार डॉ. पूनम सिंह ने हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर नंदन के 81वें जन्मदिन पर आयोजित साहित्यिक समारोह में उनकी नवीन काव्य कृति बोले आज कबीर के लोकार्पण पर कहीं। समारोह के दौरान डॉ. नंदकिशोर ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। साहित्यकार रमेश ऋतंभर ने कहा कि कवि ने केवल आध्यात्मिकता तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज में बढ़ती असमानता, स्वार्थ और धार्मिक आडंबर जैसे मुद्दों पर भी सशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.