'बोटिंग कर रहे पर्यटक लाइफ जैकेट पहनें'
नैनीताल, मई 24 -- नैनीताल। नगर पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने रविवार को लाइब्रेरी स्थित बोट स्टैंड का निरीक्षण किया। सभी से नियमों का पालन करने और लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनने को कहा। निरीक्षण के दौरान सभी पर्यटक लाइफ जैकेट पहने मिले। ईओ ने नाव मालिकों और चालकों को सख्त हिदायत दी, कि नौकायन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। सभी पर्यटकों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.