'बोझ बनने के लिए मुझे माफ.'; देहरादून में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान, 12वी में आए थे 96.7% मार्क्स
देहरादून, जून 17 -- उत्तराखंड में देहरादून के 'सेवला कलां चंद्रबनी इलाके में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिया पुत्री राजेश मल्ल के रूप में हुई है। रिया ने गत 3 मई को नीट की परीक्षा भी दी थी, जो बाद में पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी गई थी। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार दोपहर घटना की सूचना मिली। मकान के सेकेंड फ्लोर पर स्थित कमरे में रिया फंदे से लटकी हुई थी। उसने खिड़की के ऊपरी हिस्से में दुपट्टे का फंदा बांधा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि 'बोझ बनने के लिए मुझे माफ कर दीजिए! इसमें किसी की गलती नहीं है, सिवाय मेरी अपनी नाकाबिलियत के। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मुझे माफ कर देना'। परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.