नई दिल्ली, जनवरी 23 -- 1997 में रिलीज हुई बॉलीवुड की वॉर ड्रामा बॉर्डर एक ही फिल्म है, जिसे देखकर आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती है। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया। ऐसे में आज बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में सनी देओल के अलावा, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन लीड रोल में हैं। बॉर्डर 2 में भी एक बार फिर से 'संदेशे आते हैं' गाने को नए अंदाज के साथ लिया गया। लेकिन क्या आप 'संदेशे आते हैं' के बनने के पीछे की दर्द भरी कहानी जानते हैं, जिसे बनाना आसान नहीं था। इस गाने को अनु मलिक ने रोते हुए कम्पोज किया था। आइए जानते हैं इस गाने के पीछे की कहानी?'बॉर्डर' का आइकॉनिक गाना 'संदेशे आते हैं' 'बॉर्डर' का आइकॉनिक गाना 'संदेशे आते हैं' सुनकर आज भी लोगों के रोंगटे ख...