नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- श्रद्धा कपूर की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक बार फिर गॉसिप्स का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ छुट्टियां मना रही हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक्ट्रेस ने सुकून के पल, सुनहरी धूप और खूबसूरत सीनरी वाली लोकेशन्स दिखाई हैं। हालांकि लोगों का ध्यान उस फ्रेम पर गया जिसमें राहुल मोदी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने एक बार फिर श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर गॉसिप्स और कयासों का सिलसिला शुरू कर दिया है।राहुल के साथ वैकेशन पर गई हैं श्रद्धा श्रद्धा कपूर ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में राहुल मोदी लाइब्रेरी जैसी दिख रही एक जगह पर एक किताब में खोए नजर आ रहे हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर ने इस...