'बॉयफ्रेंड' रेंट पर चाहिए? कहीं आपको भी कंगाल ना कर दे ये ऑफर, पुलिस ने किया सावधान
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- 'बॉयफ्रेंड चाहिए?' अगर आपको भी इंटरनेट पर इस तरह का कोई ऐड दिखे तो सावधान हो जाइए। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों 'रेंट ए बॉयफ्रेंड' नाम का एक नया और खतरनाक स्कैम सामने आया है। इस स्कैम के जरिए साइबर ठग कई लोगों को अपने शिकंजे में फंसा चुके हैं। अब हैदराबाद पुलिस ने महिलाओं को इस तरह के झांसे से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी लुभावने विज्ञापनों का सहारा लेकर मासूम लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उनसे पैसे ऐंठने के साथ-साथ निजी डेटा भी चोरी कर रहे हैं। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार (IPS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जनता को आगाह किया है कि पार्टनर दिलाने का वादा करने वाले ये आकर्षक पोस्टर सिर्फ और सिर्फ साइबर फ्रॉड का जरिया हैं।क्या है 'रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.