बागेश्वर, अप्रैल 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शनिवार को कपकोट तहसील के पौंसारी गांव का निरीक्षण कर आपदा के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जल संस्थान को बैसानी पेयजल लाइन का एक सप्ताह के भीतर सुधारीकरण कर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि बरसात से पहले प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान को एक सप्ताह में पेयजल लाइन दुरुस्त करने, सिंचाई विभाग को गदेरे में सुरक्षा कार्य तेज करने और क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने को कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.