मुंबई, जुलाई 23 -- क्या मुंबई पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों को डराने के लिए उन्हें झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दे रही है? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर मुंबई पुलिस का एक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी छात्रों को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं और वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को उसके मौजूदा पद से हटा दिया है।'50 ग्राम पाउडर रखूंगा और जिंदगी हो जाएगी खत्म' वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस वैन में कुछ युवाओं को बैठाया गया है, जिन्हें संभवतः प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लिया गया था। आगे की सीट पर बैठा पुलिसकर्मी उन्हें घर जाने और दोबा...