'बैक टू स्कूल वीक' में बच्चों का उत्साह बढ़ाने को आयोजित हुईं विशेष गतिविधियां
सीतामढ़ी, जून 23 -- सीतामढ़ी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सरकारी विद्यालयों में चल रहे ' स्वागत सप्ताह (बैक टू स्कूल वीक)' के तहत बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ' हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान' रखी गई है। इसका उद्देश्य गर्मी की छुट्टी के बाद बच्चों को पुन: विद्यालय से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इस क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित पीएम श्री कमला गर्ल्स हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक कमरूल होदा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का फूल देकर स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने आत्मीय अभिनंदन किया और उन्हें नए उत्साह के साथ पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- महनार में चंदन-टीका और पुष्पवर्षा से बच्चों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.