'बैकुंठ' के आगे नतमस्तक हुईं कोटा की नई महापौर, भड़के डोटासरा ने बताया लोकतंत्र को लज्जित करने वाली तस्वीर
कोटा, सितम्बर 26 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कोटा की नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा नेता अनुसुइया गोस्वामी पर भड़क गए हैं। उन्होंने अनुसुइया गोस्वामी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मेयर चुनाव में जीत के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास 'बैकुंठ' पर पहुंचकर गेट के बाहर नतमस्तक होती दिख रही हैं। उनकी इसी हरकत पर डोटासरा नाराज हो गए और उन्होंने इसे जनादेश का अपमान बताते हुए महापौर पर निशाना साधा। डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गोस्वामी का जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह बिरला के आवास के बाहर एंट्री गेट पर घुटनों के बल बैठकर अपना माथा जमीन से लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। डोटासरा ने उनके इस तरह शीश नवाने को जनता के जनादेश और लोकतंत्र का अपमान बताया।'आप जनता की मेयर हैं या सत्ता की चौखट की' इस वीडियो को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.