समस्तीपुर, मार्च 9 -- पूसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) पूसा में सोमवार को बुनियादी साक्षरता ज्ञान एवं संख्यात्मकता के सुदृढ़ीकरण को लेकर निपुण विद्यालय अनुरूप समीक्षा सह-योजना -निर्माण विषय को लेकर बैठक हुई। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। अध्यक्षता डायट के वरीय व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लाभार्थ बेहतर शैक्षणिक प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संसाधन केन्द्र के निर्माण से समाज में निरक्षरता के अभिशाप को दूर किया जा सकता है। नोडल व्याख्याता डॉ.पंडित विनय कुमार ने निपुण विद्यालय के अनुरूप अभ्यास विद्यालयों को संसाधन केन्द्र के रूप में व्यवस्थित करते हुए सरकारी योजना निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर डॉ. अंकिता, डॉ.अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.