'बेसमेंट या ऊंचाई पर कोचिंग सेंटर संचालन पर लगे रोक'
हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग को लेकर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। संस्था ने देशभर में दूसरी मंजिल से अधिक ऊंचाई और बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू और पूर्णिमा रजवार ने कहा कि संस्थानों में एक हॉल में छात्रों की संख्या भी निर्धारित मानकों के अनुसार तय की जानी चाहिए, जिससे आपात स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इस दौरान सचिव नंदकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सुनीता तिवारी, अलका टंडन, मनीषा आर्या, कल्पना भंडारी, रोहतास प्रजापति, योगेश कश्यप मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 'बेसमेंट या ऊंचाई पर कोचिंग सेंटर संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.