रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बेमौसम हुई बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने पर किसानों में रोष देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कलसी के नेतृत्व में जिलेभर के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। किसानों का कहना है कि पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे किसान इस प्राकृतिक आपदा से और अधिक संकट में आ गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील स्तर पर तुरंत सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.