'बेबी डॉल' गायिका कनिका कपूर की शादी टूटी
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- 'बेबी डॉल', 'लवली' और 'दा दा दस्से' जैसे गानों के लिए मशहूर पार्श्व गायिका कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की है। 48 वर्षीय गायिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी सोच-विचार के बाद ही शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला लिया गया है। कनिका ने कहा कि मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करें।इससे पहले कनिका की शादी बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी। उन्होंने 1998 में 18 साल की उम्र में राज से शादी की थी और लंदन चली गई थीं। यह भी पढ़ें- शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं बेबी डॉल सिंगर, लिखा- बहुत सोचने के बाद... 2012 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद कनिका अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए भारत लौट आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.