मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- कांटी। साहित्य भवन कांटी में सोमवार को साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी को पुण्यतिथि पर याद किया गया। नूतन साहित्यकार परिषद के साहित्यकारों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह 'चंद्र' ने कहा कि रामवृक्ष बेनीपुरी का साहित्य भारतीय समाज और जनजीवन का जीवंत दस्तावेज है। उनकी रचनाओं में गांव की मिट्टी की खुशबू, किसान-मजदूरों का संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना और मानवीय संवेदनाएं प्रमुखता से उभरती हैं। परशुराम सिंह, स्वराजलाल ठाकुर, रामेश्वर सिंह, रामेश्वर महतो, महेश कुमार, रजनीश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...