महोबा, फरवरी 7 -- महोबा जिले के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ संगठन का नोटिस जारी होते ही पूर्व सांसद गंगा चरण बेटे के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की मंशा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की नहीं थी। वह कुछ और बोलना चाहते थे मगर जुबान फिसलने से शब्द कुछ और निकल गए। फिर भी अगर विधायक ने गलत किया है कि वह माफी मांगेंगे। बेटा मुख्यमंत्री योगी के पैरों पर सिर रखकर माफी मांगेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जल जीवन मिशन के काम छह साल बाद भी अधूरे हैं। पाइप बिछाने को सड़कें खोद दी गई हैं। विधायक ने गलती की है तो उन्हें नोटिस मिलना चाहिए लेकिन अगर मंत्री ने अपराध किया है तो उन्हें भी नोटिस मिले। 30 जनवरी को जल जीवन मिशन के कामों में गड़बड़ी का आरोप लगा लाव लश्कर के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.