मुरादाबाद, मई 1 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रसार निदेशालय के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से गुरुवार को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम तथा केन्द्र के गोद लिए गए ग्राम फैजुल्लागंज में साफ-सफाई अभियान व कृषक गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की कन्याओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया तथा टीकाकरण को प्रोत्साहित किया गया। ग्राम फैजुल्लागंज में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम व गोष्ठी के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया, साथ ही साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.