'बेच डाली अपनी वफादारी', बागी सांसदों पर भड़के आदित्य ठाकरे; आज ही हो सकता है 'धमाका'
नई दिल्ली, जून 22 -- महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का 'ऑपरेशन टाइगर' पूरी तरह सफल होता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक आज यह ऑपरेशन अंजाम तक पहुंच सकता है और शाम को 4 बजे 6 बागी सांसद औपचारिक रूप से शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर करारा हमला किया है और कहा कि इन लोगों की वफादारी पैसों में बिक गई है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राजनीतिकफायदा उठाने के लिए इन लोगों ने अपनी वफादारी और साख को सरेआम बेच दिया। बता दें कि उद्धव सेना में 9 सांसद थे। इनमें से 6 ने एक साथ बगावत कर दी और वे अलग गुट बनाने के लिए लोकसभा स्पीकर से मिल चुके हैं। इसकी जानकारी सभी सांसदों ने बयान जारी करके दी है। वहीं आदित्य ठाकरे ने इन सांसदों को जमकर सुनाया है। उन्होंने कहा कि लालची लोग पाला बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.