नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतें युद्ध की वजह से इस समय सातवें आसमान पर हैं। कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटीज रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिजिकल क्रूड ऑयल का रेट बेंचमार्क की तुलना में कई बार काफी अधिक होता है। इसके पीछे की वजह बनर्जी बढ़े शिपिंग खर्च को मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेंचमार्क पर 100 डॉलर प्रति बैरल तक बिक रहा क्रूड ऑयल वास्तिवक स्थिति में 145 डॉलर के बराबर होता है। बनर्जी का कहना है कि इस समय तेल का मार्केट काफी अलग हो चुका है। एक प्रोडक्ट की अलग-अलग कीमतें होती है। वहीं, शिपिंग के चार्ज मुश्किलों को और बढ़ा रहे हैं। अपनी बात को विस्तार देते हुए बनर्जी कहते हैं कि हम और आप स्क्रीन पर जो देख रहे होते हैं एक लगभग काल्पनिक कीमत ही होती है। वहीं, फिजिकल क्रूड ऑयल ...