'बूथ जीता, चुनाव जीता' भाजपा का मूल मंत्र
मेरठ, सितम्बर 2 -- मंगलवार को भाजपा की मेरठ महानगर एवं जिला इकाई की ओर से आगामी संगठनात्मक अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। महानगर कार्यालय हरमन सिटी पर हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री पीयूष शास्त्री ने की, जबकि जिला कार्यालय पर हुई जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने की और मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मानसिंह रहे। जिला प्रभारी मानसिंह ने कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है, जिसके तहत सभी प्रवासी निष्पक्षता से वास्तविक रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपेंगे। महानगर बैठक में महामंत्री विनय शर्मा पाराशर, नरेंद्र उपाध्याय, राहुल गुप्ता, विशाल कनौजिया, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा और जिला बैठक में समीर चौहान, अमित त्यागी, सुशील चौहान, पंकज भारद्वाज, आलोक गौतम उपस्थित रहे।बैठक यह भी पढ़ें- Kanpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.