नई दिल्ली, मार्च 11 -- टी20 विश्व कप फाइनल के हीरो जसप्रीत बुमराह को लेकर पाकिस्तान में जन्मे यूएई के एक गेंदबाज का दावा सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है। यूएई के गेंदबाज जहूर खान का दावा है कि जसप्रीत बुमराह ने सेम ऐक्शन और सेम ग्रिप के साथ स्लोअर गेंद फेंकने का हुनर उनसे ही सीखा है। इतना ही नहीं, खान ने ये भी दावा किया है कि उनके सेम ऐक्शन और ग्रिप के साथ स्लोओर गेंद फेंकने की कला से महान स्पिनर शेन वॉर्न भी दंग रह गए थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ये तो क्रिकेट में नई चीज है। जहूर खान का जो वीडियो क्लिप वायरल हुआ है वो पुराना है और टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद फिर से सोशल मीडिया पर तैरने लगा है। वायरल वीडियो 2023 के वनडे विश्व कप के कुछ समय बाद का लग रहा है क्योंकि उसमें उन्होंने भारत में हुए विश्व कप मे...