'बीजेपी समर्थक' नाम से फेसबुक आईडी बना महानगर अध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार
देहरादून, मई 17 -- सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर भाजपा और पार्टी के महानगर अध्यक्ष के खिलाफ भ्रामक व झूठा प्रचार करने का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत पर शहर कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर जांच शुरू कर दी गई है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि भाजपा महानगर देहरादून के महामंत्री संदीप मुखर्जी ने बीते 24 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी शरारती तत्व ने बीजेपी समर्थक नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस फर्जी आईडी का दुरुपयोग करते हुए भाजपा और विशेष रूप से पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से लगातार झूठा, भ्रामक और गलत प्रचार फैलाया जा रहा है। फेसबुक आईडी का प्रोफाइल लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.