पटना, मई 3 -- मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) के महासचिव कैप्टन सावियो रामोस ने कहा कि बिहार के युवा अब वैश्विक समुद्री उद्योग के लिए एक मजबूत प्रतिभा स्रोत के रूप में उभर रहे हैं। शिपिंग में धैर्य, अनुशासन, निरंतरता और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है। सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो बिहार के युवा दुनिया के बेहतरीन सीफेयरर्स बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और 'अमृत काल' जैसी पहलों के तहत भारत समुद्री क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डीजी शिपिंग के कैप्टन नितिन मुकेश के योगदान की भी सराहना की। सीफेयरर्स आज भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और वैश्विक व्यापार को सुचारू बनाए हुए हैं। उन्होंने युवाओं को फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी। अंत में उन्होंने मैरीटाइम यून...