नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस शो ने ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा करते हुए उन्हें आईना तो दिखाया ही। साथ ही काजी तौकीर के बीमारी वाले झूठ से पर्दा भी उठाया। इसके बाद जैसे ही वीकेंड का वार खत्म हुआ काजी और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। ऐसे में बीते दिनों यानी बुधवार को फिर से रीति और काजी के बीच जमकर बवाल मचा। रीति ने काजी को टीवी पर गंदी गाली दी, जिसे सुनकर सभी घरवालों का पारा सातवें आसमान पर है। काजी की टीम ने उनका बॉयकॉट तक कर दिया। ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा।रीति फिर पार की सारी हदे...