'बिहारी' कहकर चिढ़ाता तो मार डाला; शव जलाकर भूसे में छिपाया, डेयरीकर्मी हत्याकांड में खुलासा
संवाददाता, अगस्त 20 -- अमरोहा के नौगावां सादात पुलिस ने नाजरपुर गांव में पशुशाला के कर्मचारी प्रदीप हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी सहकर्मी नितेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप आए दिन नितेश से गाली-गलौज करता था और उसे 'बिहारी-बिहारी' कहकर चिढ़ाता था। इससे नाराज नितेश ने तेजधार हथियार से प्रदीप के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की और भूसे की कोठरी में छिपाकर पन्नी से ढक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। नौगावां सादात क्षेत्र के नाजरपुर गांव के ग्राम प्रधान राकेश कुमार गांव के ही वेदपाल सिंह के साथ साझेदारी में पशुपालन करते हैं। दूध की सप्लाई विभिन्न डेयरियों पर की जाती है।बहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.