'बिना स्थाई राजधानी के उत्तराखंड का विकास संभव नहीं'
अल्मोड़ा, अगस्त 1 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। यूकेडी की स्थाई राजधानी गैरसैंण जन संकल्प जन जागृति यात्रा शनिवार को खीड़ा पहुंची। यहां यूकेडी नेताओं ने पालंगवाडी, चुलेरासीम, बगड़ी और गोदी क्षेत्रों में 'घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा' के तहत जनता से सीधा संवाद किया। कहा कि जब तक गैरसैंण स्थाई राजधानी नहीं बनती, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है। जनसंवाद यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनगीतों के साथ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस को राज्य विरोधी करार दिया। आरोप लगाया कि राज्य गठन के इतने वर्षों बाद भी विकास नीति स्पष्ट नहीं होने से उत्तराखंड निर्माण के सपने आज भी अधूरे हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव और बेरोजगारी के कारण पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है, जिससे गांव के गांव खाली हो चुके हैं। दल ने जनता से एकजुट होकर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.