रुडकी, मई 20 -- लक्सर, संवाददाता। बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध और अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर लक्सर कस्बे और देहात क्षेत्र के सैकड़ों मेडिकल स्टोर बंद रहे। इसकी वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदर्शन करते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। मेडिकल स्टोर स्वामियों का कहना था कि ऑनलाइन दवा विक्रेताओं द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट से छोटे दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बिना भौतिक जांच के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री, नकली व नशीली दवाओं के खतरे पर भी चिंता जताई। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रहे दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन मिलने वाली कई दवाएं ब्रांडेड कंपन...