मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- गायघाट,एक संवाददाता। खजुरी सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को महा शिवचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें खजुरी सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष ने भाग लिया। शिव परिवार के राजकुमार ने कहा कि भौतिकवादी युग में युवा वर्ग भटकाव का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में आध्यात्मिक मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के जीवन में सही दिशा व लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है, इसलिए परम पिता परमात्मा शिव को गुरु रूप में अपनाकर अपने जीवन को अनुशासित, संयमित और कर्तव्यनिष्ठ बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को आध्यात्म से जोड़ना है। बताया कि शिव चर्चा के माध्यम से लोगों को सत्य, अहिंसा, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा से व्यक्ति के आचरण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.