नई दिल्ली, जनवरी 8 -- 'बिग बॉस 19' काफी सुर्खियों में रहा था। इस शो के विनर गौरव खन्ना बने लेकिन सही मायने में पॉपुलैरिटी अगर किसी ने बटोरी हैं तो वो है तान्या मित्तल। पूरे सीजन तान्या खूल लाइम लाइट में रही हैं। सलमान खान ने भी ये बात कही कि शो की टीआरपी तान्या की वजह से आई है। ऐसे में बीते दिनों दुबई में 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ है। इस पार्टी में गौरव खन्ना से लेकर तान्या मित्तल तक सभी कंटेस्टेंट पहुंचे। सभी ने सारी पुरानी बातों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। लेकिन इसी दौरान गौरव ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर फैंस थोड़े निराश हुए। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब गौरव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।वायरल हुआ गौरव का वीडियो 'बिग बॉस 19' रीयूनियन पार्टी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गौरव खन्ना फुल मस्ती कर...