सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी। बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा ' प्रथम' संस्था के सहयोग से जिला मुख्यालय डुमरा, मेहसौल, शांति नगर व शंकर चौक समेत विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। उद्देश्य समाज में बाल श्रम के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान दुकानदारों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों से शपथ पत्र भरवाए गए तथा बाल श्रम को एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा बताते हुए इसके उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक रमाकांत ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के समग्र विकास में बाधक होने के साथ-साथ उनके मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- अररिया जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने का ल...