चंदौली, फरवरी 9 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के कलानी-जिगना मार्ग पर इन दिनों चलना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ और बारिश में बदहाल हो चुकी सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। बिखरी गिट्टियों और जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। राहगीर, ग्रामीण, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा मुक्ति अभियान में भी इस मार्ग की सूरत नहीं बदल सकी। सड़क खराब होने से सबसे अधिक परेशानी रात में हेाती है। ग्रामीण विजय का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सड़क न केवल कई गांवों को जोड़ती है, बल्कि सीधे ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग भी है। मगर सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। जगह-जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.