बरेली, अप्रैल 15 -- सपा कार्यालय पर मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि देश के लिए संविधान का निर्माण, हिंदू कोड बिल और महिलाओं के अधिकारों के लिए कानून बनाने का काम बाबा साहब ने किया था। वह एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे, उन्होंने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ बहुत मुखर होकर दलितों और समाज में पिछड़े लोगों को सम्मान से जीने का हक दिलाया। भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा बाबा साहब का मिशन उनके बाद मान्यवर कांशीराम ने पूरा करने के लिए बहुत कार्य किया। अब वही कार्य पीडीए के माध्यम से अखिलेश यादव कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि बाबा साहब ने हमें सविधान के रूप में अन्याय और अत्याचार से लड़ने के लिए बहुत बड़ा ह...