संभल, मई 10 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुकी "बाबा गैंग" पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंग से जुड़े फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते शुक्रवार को गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार गुन्नौर क्षेत्र में लंबे समय से "बाबा गैंग", "महाकाल गैंग" और "अम्बा गैंग" सक्रिय हैं। तीनों गैंगों के सदस्य इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। गैंगवार के चलते क्षेत्र में कई बार खूनी संघर्ष और फायरिंग जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। बताया गया कि 25 अगस्त 2025 को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने असदपुर में दूसरे गुट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.