'बाबर आजम ने खिलाड़ियों को अधर में छोड़ा', पाकिस्तानी दिग्गज आगबबूला, पूर्व हेड कोच ने PCB को लिया आड़े हाथ
कराची, सितम्बर 1 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में दो कोच को बर्खास्त करने और सात खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेजने के फैसले की पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। उसे पहले मैच में पारी और 103 रन से जबकि दूसरे मैच में 194 रन से हार झेलनी पड़ी। जिन खिलाड़ियों को वापस घर भेजा गया उनमें टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा, पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और बल्लेबाज इमामुल हक भी शामिल हैं।'पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का यही कारण है' बर्मिंघम में नौ सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.