'बादल पर पांव' रख इसरो पहुंचे स्कूली बच्चे
वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के विजेता बच्चों ने अंतत: 'बादल पर पांव' रख ही दिए। शैक्षणिक भ्रमण के लिए बनारस, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के 22 बच्चों के समूह ने पिछले तीन दिनों में बेंगलुरु में इसरो केंद्र, बैनरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान, प्लैनेटोरियम और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस देखे। इसरो की यात्रा यादगार रही, जहां बच्चों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के बढ़ते कदमों को देखा। खंड शिक्षाधिकारी स्कंद गुप्ता की अगुवाई में बनारस की नीलम राय और जौनपुर की शिक्षिका मनीषी के साथ 22 बच्चे मंगलवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। इस दल में वाराणसी और प्रयागराज मंडल के चार-चार जिलों से कुल 16 विद्यार्थी, मिर्जापुर मंडल के तीनों जिलों से छह विद्यार्थी शामिल थे। गुरुवार की देररात बाबतपुर एयरपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.