'बाढ़ पूर्व तैयारियां 10 जून तक कर लें पूरी'
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण, तिरहुत के मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता ने शुक्रवार को सभी अधीक्षण अभियंताओं और प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं संग ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी तैयारियों को आगामी 10 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसमें कटाव निरोध कार्य, नालियों व फिल्टर चैंबर की सफाई से लेकर स्लूइस गेटों की मरम्मत का काम समय से पूरा करने को कहा। उन्होंने बांधों पर लगे साइनेज को दुरुस्त करते हुए तटबंधों की निगरानी पर जोर दिया। कहा कि संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण और कटाव निरोधक कार्यों को पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.