नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के दौरान एक अनजान व्यक्ति की चेतावनी ने 370 से अधिक छात्रों और टीचरों की जान बचा ली। घटना नुवाकोट जिले के बेत्रावती स्थित उत्तरगया पब्लिक स्कूल की है। बुधवार सुबह स्कूल में पढ़ाई शुरू ही हुई थी और हॉस्टल में रहने वाले बच्चे नाश्ता कर रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स स्कूल के पास से तेज आवाज में चिल्लाते हुए गुजरा- 'बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो।' उस समय न तो कोई सायरन बजा था और न ही प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी मिली थी। लेकिन उसकी आवाज सुनकर टीचर तुरंत सतर्क हो गए और बच्चों को स्कूल के पीछे मौजूद पहाड़ी और जंगल की ओर ले जाने लगे। यह भी पढ़ें- नेपाल से पानी आने के बाद बड़ी गंडक उफनाई, कुशीनगर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े बच्चे खुदकर भागे जबकि छोटे बच्चों को शिक्षकों ने संभाला। क...