रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम बाटा चौक क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों के कारण लगातार हो रही शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं को लेकर व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचा और अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बाटा चौक शहर का प्रमुख बाजार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद क्षेत्र में वर्षों पुराने और अव्यवस्थित बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां आए दिन तारों में शॉ...