'बाजार में दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करें'
अल्मोड़ा, जून 13 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की शनिवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बाजार क्षेत्र में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही बंद करने की भी मांग की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि बाजार में दो पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण ग्राहकों, बुजुर्गों व बच्चों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसके अलावा उन्होंने एलआर साह मार्ग में स्पीड ब्रेकर लगाने, राज्य में अन्य सैनिक स्कूलों की स्थापना, शिखर के पास स्थित वाटर एटीएम को चलाने, ई रिक्शा के लिए नियम बनाने, गैस की स्पॉट डिलिवरी, शिखर से जाखन देवी की ओर बनाई सीवर लाइन के कारण बदहाल हुई सड़क को सुधारने, रैमजे स्कूल के सामने वाले पार्क को खोलने, सीजीएचएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.