हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। मुख्य बाजार क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कें अब व्यापारियों और लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। महीनों से अधूरी पड़ी सड़कों के कारण न केवल व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि बाजार आने वाले लोग भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। देवभूमि व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है और आगामी रमजान का पवित्र महीना भी नजदीक है। ऐसे में बाजार की मुख्य सड़क का बदहाल होना व्यापार के लिए घातक साबित हो रहा है। सड़क पर उड़ रही धूल-मिट्टी के कारण दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.