'बाईपास' बिजली के उपयोग में छह के खिलाफ मुकदमा
बलिया, मार्च 20 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत वितरण खंड (बांसडीह) ने बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्मार्ट मीटर बाईपास करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर छह उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि कई उपभोक्ता पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में परिवर्तित होने के बाद बकाया धनराशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता बकाया जमा करने की बजाय सीधे मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे थे। विभागीय टीम ने औचक जांच में पकड़े जाने पर इन सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 व 138 (बी) के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.