औरैया, अप्रैल 8 -- रुरुगंज, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा तीन और चार के विद्यार्थियों की रचनात्मकता को नई दिशा देने के लिए जिले में 'बांसुरी' कला पुस्तिका लागू की जा रही है। इस पहल के तहत पहली बार छात्रों को कला विषय की अलग पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे चित्रकला, संगीत, नृत्य और रंगमंच जैसी विधाओं को व्यवस्थित रूप से सीख सकेंगे।अब तक प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा बिना किसी विशेष पुस्तक के दी जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों को अब किताब के साथ-साथ व्यावहारिक गतिविधियों के जरिए सीखने का अवसर मिलेगा। 'बांसुरी' पुस्तिका में चित्र बनाना, कागज से आकृतियां तैयार करना, मिट्टी से मॉडल बनाना, गीत-संगीत सीखना और समूह में प्रस्तुति देना जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इ...