'बांके बिहारी मंदिर के आसपास विकास योजना तैयार करे यूपी सरकार'
नई दिल्ली, मई 26 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने विकास परियोजनाओं में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और भीड़ प्रबंधन सुविधाओं की जरूरतों पर जोर देने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि मंदिर आने वाले भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर पूरे इलाके में विकास का खाका तैयार करने की जरूरत है। पीठ ने कहा कि राज्य सरकार को मंदिर परिसर में और उसके आसपास ढांचागत विकास के लिए आगे आना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने यूपी सरकार से कहा कि राज्य सरकार को योजना तैयार करते समय उसमें मूलभूत जन सुविधाओं पर विचार करना चाहिए, जिसमें हॉस्पिटल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.