नई दिल्ली, मार्च 19 -- सोशल मीडिया पर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। दरअसल, आवेज दरबार ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनायाथा। उनकी बर्थ डे पार्टी की तस्वीरों और वीडियो से नगमा गायब रहीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चा होने लगी। ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच आवेज दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आवेज दरबार से शादी के बारे में सवाल होता है। वो इस सवाल को प्यार से टालते नजर आ रहे हैं।आवेज दरबार से शादी के बारे में हुआ सवाल टेली मसाला से खास बातचीत में आवेज से पूछा जाता है कि उनकी शादी का क्या प्लान है और वो कब शादी करने की सोच रहे हैं? इसपर आवेज कहते हैं, "ऊपर वाले की दुआ होगी तो कल के कल हो जाएगा...जब तक वो नहीं चाहेगा तब तक नहीं होगा।" यह भी पढ़ें- आवेज दरबार स...