नई दिल्ली, मार्च 15 -- इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग के चलते भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई बाधित होने से दिल्ली के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। रेस्टोरेंट और होटल कारोबार पर भी इसका असर दिखने लगा है। कमर्शियल सिलिंडर आपूर्ति तो प्रभावित है ही साथ ही आम जनता को भी पहले की तरह घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सिलिंडर की कमी के चलते कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में कटौती की है, खाने की चीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कई रेस्टरों अब इस संकट से निपटने के लिए कोयले या इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी; LPG की किल्लत के बीच दिल्ली सरकार इस बीच एलपीजी की कमी की खबरों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि जमाखोरी के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख है। उन्...