दिल्ली, जुलाई 24 -- 28 जून से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। उनके अनशन खत्म करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में अभिजीत कहना है कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है, लेकिन वो इस आंदोलन को आगे ले जाएंगे और जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा। आइए देखते हैं अभिजीत दीपके ने वीडियो में क्या-क्या कहा है।चलता रहेगा आंदोलन गुरुवार देर रात सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि सोनम ने अनशन खत्म कर दिया है। इस दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम सर ने अनशन खत्म कर दिया है, लेकिन उनका आंदोलन अभी चलता रहेगा। अभिजीत दीपक...