'बहाली नहीं तो कोर्स को ही बंद कर देना चाहिए'
दरभंगा, जुलाई 22 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार में 18 वर्षों से लंबित लाइब्रेरियन की बहाली को लेकर बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को लनामिवि चौरंगी पर लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों की बैठक हुई। बैठक के बाद अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन के हजारों पद खाली हैं। लाइब्रेरी शिक्षा की आत्मा है और लाइब्रेरियन के बिना लाइब्रेरी सुचारू ढंग से नही चलाया जा सकता, बावजूद बिहार में 18 वर्षों से लाइब्रेरियन की कोई बहाली नहीं हुई है। आरोप लगाया कि लाइब्रेरियन की बहाली नहीं होने से भ्रष्टाचार का द्वार खुला हुआ है। दूसरी तरफ हजारों अभ्यर्थी योग्यता रहते हुए भी बेरोजगार हैं। सरकार गत कई वर्षों से सिर्फ आश्वासन दे रही है। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.